पंचायत स्वयं सेवकों ने की बैठक, 5 सूत्री मांग को लेकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेने का लिए निर्णय

सूरज कुमार /महुआडांड़

महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गोलघर में प्रखंड के सभी पंचायत के स्वयं सेवकों ने बैठक किया। बैठक में राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित 28 जुलाई 2023 को अपनी 5 सूत्री मांगों के समर्थन में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने और समर्थन करने का निर्णय लिया। पंचायत स्वयंसेवकों ने बताया की वर्षों से क्षेत्र में घूम घूम कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में हम सभी जी-तोड़ परिश्रम करते हैं। जिसके बाद भी कोई हमारी सुध लेने वाला नहीं है। हमारी मांग सरकार को माननी चाहिए, जिससे हम आगे अपना संपूर्ण योगदान गांव के विकास कार्यों में दे सके।

बैठक में पंचायत स्वयंसेवक संगीता गिद्ध, राजमणि नगेसिया, गुलशन परवीन, शहनाज खातून, अशोक सिंह समुदवार, सुभाष नगेसिया, राजू कुमार गुप्ता, गौतम कुमार कृष्ण, रविंद्र प्रसाद, समीम अंसारी समेत कई पंचायत स्वयंसेवक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ अपनी 5 सूत्री मांगों को लागू कराने को लेकर 8 जुलाई 2023 से राजभवन के पास अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं, लेकिन अभी तक झारखंड सरकार की ओर से उनकी कोई भी सुध नहीं ले रहा है। जिसे लेकर आगामी 28 जुलाई 2023 को राज्य के सभी प्रखंड के पंचायत सेवकों द्वारा राजभवन घेराव का निर्णय लिया गया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *