सूरज कुमार /महुआडांड़
महुआंडा़ड। प्रखंड कार्यालय में रविवार को झालसा के तत्वधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधि सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि शामिल डिस्ट्रिक्ट जज मिथिलेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। श्री कुमार के द्वारा उपस्थित लोगों को झालसा के द्वारा दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस शिविर में प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफन्सेस एक्ट (पोक्सो एक्ट ) के प्रभावी क्रियान्यवयन हेतु इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। शिविर में लोगों को सम्बोधित करते हुवे श्री कुमार ने कहा अव्ययस्क बालक /बालिका को यौन अपराध एवं यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए पोक्सो एक्ट लागू किया गया है। बाल यौन अपराध काफ़ी गंभीर मामला है। उन्होंने कहा यदि आपके आसपड़ोस में किसी बच्चे के साथ यौन अपराध होता है तो इसकी पुलिस को सूचना देना आपकी नैतिक एवं क़ानूनी जिम्मेदारी है। बाल यौन अपराध के रोकथाम एवं बच्चों के लिए सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए हम सभी को योगदान देना होगा। आप सभी को कानून से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पीएलभी से बात कर जानकारी प्राप्त करें। कानून से संबंधित जो भी जानकारी दी जाती है बिल्कुल निशुल्क होता है। कानून को लेकर बहुत सारे लोगों को जानकारी नहीं होती है इसकी वजह से लोगों को बहुत सारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। जिसकी वजह से लोग इधर-उधर जाते हैं और लोगों का व्यर्थ में समय और धन की भी बर्बादी होती है। कानूनी जानकारी एवं सहायता को लेकर समय-समय पर झालसा के द्वारा शिविर का आयोजन किया जाता है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग के द्वारा भी उपस्थित लोगों को कानून से संबंधित जानकारी दी गई। और कानून कुछ जानने को लेकर भी लोगों को प्रेरित किया गया व झालसा के द्वारा मिलने वाले सहायता के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया के द्वारा भी झालसा के द्वारा दिए जाने वाले निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। और लोगों को इससे लाभ लेने की बात कही।
वहीं कार्यक्रम में महुआंडा़ड विद्युत विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, पैतृक संपत्ति मामले, जमीन के मामले, अवैध शराब की बिक्री समेत अन्य तरह के समस्याओं को रखा गया।जिसे श्री कुमार ने सुलहनीय मामले को मध्यस्थता के माध्यम से डालसा के द्वारा सुलझाने को कहा। इस दौरान विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, समेत महिला समूह के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। मौके पर पीएलभी इन्द्रनाथ प्रसाद, आजाद अहमद, नेतरहाट थाना के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी स्वास्थ्य सहिया जल सहिया, समूह की महिलाएं समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








