चंदवा। लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली पंचायत के हेसालोंग में एक विवाहित महिला का शव फंदे से लटकता हुवा मिला। मृतक महिला की पहचान कलावती देवी पति धीरज मुंडा के रूप में हुवा है। पुलिस ने महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना 30 जून देर रात की है।
मृतक का पति धीरज मुंडा पिछले दिनों लाधुप पंचायत के हेसला गांव में डायन बिसाही, ओझा गुणी के नाम पर हुवे हत्या मामले में जेल में बंद है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 295








