गिरिडीह। एक ओर भारी बारिश ने तबाही मचा रखा हैं, वही दूसरे ओर ससमय बारिश नही होने से किसान समेत आमजन मानस काफी परेशान है। हजारीबाग, चतरा, लातेहार में बारिश के अभाव है। वही एक ओर गिरिडीह में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। नदी में तेज बहाव में तीन युवक बह गए। जिसमे एक युवक ने तैर का जान बचाया। जबकि दो अन्य युवक लापता है। घटना गिरिडीह के बरगंडा उसरी की है। यहां बन रहे नया पुल को पार करने के दौरान तीनो युवक बह गए।

बताया जाता है की हजारीबाग के तीन युवक शंकर, मनीष और आनंद बेंगाबाद से हजारीबाग आ रहे थे। आने के क्रम में नया पुल के पास शंकर ने बाइक से उतर कर नदी का पानी नापने लगा। इसी दौरान शंकर पानी के तेज बहाव में बह गया। शंकर को पानी के तेज बहाव में बहते देख उसके दो अन्य साथी मनीष और आनंद बचाने के कूद पड़े। मनीष और आनंद भी पानी के तेज बहाव में बह गए। किसी तरह शंकर ने तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन मनीष और आनंद पानी के तेज बहाव में बह गया।
इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी और नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. फिलहाल लापता दोनों युवक मनीष और आनंद की खोजबीन के लिए खंडोली से गोताखोर की टीम को बुलाया गया है जो लगातार दोनों युवकों की तलाश कर रहे हैं। वंही घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








