टांगीनाथ धाम में भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी सदस्यों का बैठक लिए कई निर्णय

महुआडांड़ संवाददाता सूरज कुमार

डुमरी प्रखंड के डुमरी में टांगीनाथ धाम में भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी सदस्यों वा ग्रामीणों का बैठक सरस्वती शिशु मन्दिर डुमरी में रविवार किया गया। बैठक की अध्यक्षता संजय साहू ने की। बैठक में हरेक साल के भांति इस वर्ष भी बाबा टांगीनाथ धाम में भव्य कावड़ यात्रा निकालने का निर्णय लिए। साथ ही श्रावणी मेला में बाबा टांगीनाथ धाम में आने वाले कांवड़ यात्रियों को किसी भी तरह का कोई भी असुविधा नहीं हो इसका भी ध्यान रखने का विचार किए।

टांगीनाथ धाम में डुमरी क्षेत्र के रतासिली, खेतली, लावाबार, परसा, गोरियाडीपा, सिरमी,बरटोली, हाथलदा,हड़सरी करमटोली, बेरी, कटाईटोली,जैरागी , कुटलू, जुरमू, डंडारिया, अनावीरी, कोठी, करनी,सुवाली,कटारी, बंदूवा, टंगरा टोली, अस्ता सहित अन्य जगहों से भारी तादाद में प्रत्येक सोमवार के दिन श्रद्धालु कांवर लेकर पहुचेंगे। कांवर यात्री पैदल आयेंगे और टांगीनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालुओं के लिए रास्ता में पानी और शरबत का स्टॉल लगाया जाएगा। वही पुन 6 जुलाई दिन गुरुवार को विभिन्न बिंदुओं को लेकर बाबा टांगीनाथ धाम में बैठक करेंगे।

बैठक में जवहर कवर, राम प्रसाद सिंह, विकास कवर, नीतिश कुमार केशरी, सुकराम नायक, प्रदीप कुमार नायक, आदित्य कमर , प्रमांद सिंह, दिलीप सिंह, उर्मिला कुमारी, प्रमिका कुमारी, स्टीबट कुमारी, अनीता देवी, राधा देवी, अनिता देवी समेत कई लोग उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *