केरेडारी(हजारीबाग)। टंडवा थाना क्षेत्र के तेलिया डीह निवासी कोमल भुईयां हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी को केरेडारी पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी प्यारी भुईयां उर्फ झुबर भुईयां उम्र 35 वर्ष पिता बिन्दु भुईयां काढमदिरी टण्डवा चतरा का रहने वाला है। केरेडारी पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी को घर से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा ने कहा कि प्रेम प्रसंग के मामले में मिथुन भुईयां ने अपने सहयोगी प्यारी भुईयां के साथ मिल कर कोमल भुईयां को पत्थर से कुच कर हत्या कर शव को मनातू के जंगल में फेक दिया था। अनुसंधान के दौरान कॉल डंप के आधार पर पुलिस ने मिथुन से पूछताछ के लिए थाना लाया। पुलिस के पुछताछ में मिथुन ने बताया कि कोमल भुइयां का संबंध मेरे बीबी से था। जानकारी होने पर मिथुन ने 29 अप्रैल को अपने सहयोगी के साथ मिल कर कोमल भुइयां को शराब पिला कर मानतू के जंगल में ले गए जहां कोमल को पत्थर से कुच कर हत्या कर दिया। और शव के पास आरोपी का मोटर साईकिल को खड़ा कर फरार हो गए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








