केरेडारी पुलिस ने पांडेय गिरोह के दो गुर्गे को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल





केरेडारी। थाना क्षेत्र के हेंदेगीर स्थित लोहरसा पुल से केरेडारी पुलिस ने पांडेय गिरोह के दो गुर्गों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गुर्गे मुकेश कुमार उर्फ पठान उम्र 20 वर्ष पिता चन्दन साव वा प्रमोद कुमार साव उम्र 27 वर्ष पिता दासो साव दोनों नापो थाना बड़कागांव के रहने वाले है। इनके पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, दो राउन्ड जिन्दा गोली वा बिना नंबर के लाल रंग का अपाची मोटरसाईकिल, एक एन्ड्राइड मोबाईल बरामद की है।


इस मामले में थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा के बयान पर करेडारी थाना कांड सं-188/23, धारा 414, 34 भादवि धारा 25 ( 1b) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मुकेश कुमार उर्फ पठान पिता चन्दन साव, प्रमोद कुमार साव पिता दासो साव, इनके सहयोगी प्रकाश साव खुदन साव तीनों नापोखुर्द थाना बड़कागांव, पाण्डेय गिरोह के सुप्रीमो विकास तिवारी, विकास साव पतरातु रामगढ़ को नाम जद आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार मुकेश कुमार उर्फ पठान वा प्रमोद कुमार साव केरेडारी पुलिस ने स्वास्थ्य जांच कराकर हजारीबाग जेल भेज दिया।

इस संबंध में केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा की अपराधी हेंदेगीर में सड़क निर्माण कार्य को बंद कराने वा दहशत फैलाने के लिए जा रहे थे। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के गुप्त सूचना पर केरेडारी पुलिस बल सैट 61 सशस्त्र बल के साथ टीम गठन कर हेंदेगीर के लोहरसा पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 13 जून के शाम 5 बजे लोहरसा से हेंदेगीर के ओर आ रही एक लाल रंग के अपाची मोटर साईकिल में सवार दो लोग 50 मीटर पहले पुलिस को देखकर गाड़ी को छोड़ कर जंगल की ओर भागने लगे। जिसे पुलिस दल ने अपराधियों को जंगल में खदेड़ कर पकड़ा। पुलिस के पुछताछ में अपराधियों ने उक्त सहयोगियों का नाम बताया।
थाना प्रभारी ने बताया कि सभी अपराधी पांडेय गिरोह के लिए काम करते है। फरार अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *