कोयले के डस्ट से परेशान है प्रभावित क्षेत्र के रैयत, रैयतों ने ट्रांसपोर्टिंग वाहनों को रोका




केरेडारी( हजारीबाग)। एनटीपीसी सीबी कोल परियोजना के कोयले के डस्ट ( धूल) से परेशान है केरेडारी प्रखंड केरेडारी, लयशुकवार, भदई खाप, बुकरु के रैयत। 13 जून को भदई खाप के रैयतों ने कोयले की ढुलाई से उड़ने वाले धूल से परेशान हो कर रैयतो ने कोयला ढुलाई को लबानिया मोड़ के समीप रोक दिया। वाहन रोक कर प्रभावित क्षेत्र के रैयतों ने एनटीपीसी वा ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से सड़क पर पानी छिड़काव करने, ग्रामीण सड़क से हो रहे ट्रांसपोर्टिंग को बंद कर एनटीपीसी से निजी सड़क बनाने, वाहनों से चलने से टूटे पानी का पाइप लाइन को दुरुस्त करने, सड़क में गिरने वाले कोयला का साफ सफाई करने का मांग किए। रैयतों ने सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ट्रांसपोर्टिंग को रोके रखा।

प्रभावित क्षेत्र के रैयतों मांगों पर ट्रांसपोर्टिंग कंपनी पीएनएम ने सड़क पर पानी छिड़कने वा सड़क की साफ सफाई कराने, पानी के पाइप को दुरूस्त करने का आश्वाशन दिया। ट्रांसपोर्टिंग कंपनी पीएनएम के कर्मियों के आश्वाशन के उपरांत रैयतों ने वाहनों के परिचालन को शुरू कराया।
पीएनएम कंपनी के मोहन कुमार ने कहा की कंपनी रैयतों के साथ रह कर कार्य करेगी। उनके जरूरतों का ख्याल रखा जायेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *