मोटर साइकिल डिक्की तोड़ चोरों ने की 1.5 लाख की चोरी


हजारीबाग। हजारीबाग शहर के ग्वालटोली मुहल्ला स्थित फैमिली मॉल के निकट खड़ी मोटर साइकिल जेएच 02एस 4276 की डिक्की को तोड़कर 1.50 लाख रुपए की चोरी अज्ञात अपराधियों ने कर लिया। इस संबंध में भुक्तभोगी कटकमदाग थाना क्षेत्र के दामोडीह निवासी टीपू साव ने घटना को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है। जिसमे लिखा है की स्टेट बैंक बाजार ब्रांच से चेक के माध्यम से दो लाख की निकासी किया। 50 हजार पॉकेट में रखा और 1.50 लाख रुपए डिक्की में रखा। भुक्तभोगी ने निजी कार्य से ग्वाला टोली चौक पर स्थित फैमिली मॉल के निकट मोटर साइकिल खड़ी कर गया। जब वह अपने कार्य पूर्ण कर वापस लौटा तो देखा की उसकी मोटर साइकिल की डिक्की टूटा हुआ है। और डिक्की में रखा 1.50 रुपए की चोरी हो गई। जिस पर भुक्त भोगी ने काफी बौवाल काटा और ग्रामीणों के कहने पर थाना में लिखित आवेदन देकर छानबीन करने का मांग किया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *