वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल ऐतिहासिक, क्षेत्रवासियों के लिए सफर होगा आसान- जयंत सिन्हा

कोडरमा। रांची पटना रोड में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रायल सफल रहा। ट्रायल के दौरान कोडरमा, बरही, हजारीबाग बरकाकाना समेत सभी रेलवे स्टेशनो वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के हुजूम उमड़ पड़ा। कोडरमा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत हजारीबाग सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने हरी झंडी दिखा कर किए। श्री सिन्हा ने कहा कि आज का दिन रांची से पटना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है़। आज मैं काफी खुश हूं कि इस ट्रेन का परिचालन उस समय शुरू हो रहा है। जब देश में पीएम मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे हुए हैं। पीएम का नौ साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है़। अब छह घंटे में रांची पटना का सफर आसान होगा। वंदे भारत न्यू इंडिया की न्यू ट्रेन है, जो सफर को आसान बना रही है़। उन्होंने कहा कि कोडरमा से रांची नई लाइन दो सौ किलोमीटर दशकों के अथक प्रयास का परिणाम है़। इसका शिलान्यास अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। करीब 3800 करोड़ की लागत से बने इस लाइन का उद्घाटन 20 फरवरी 2015 को पीएम मोदी ने किया था। आज इस लाइन पर वंदे भारत का परिचालन शुरू होना ऐतिहासिक कदम है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *