रेलवे कर्मियो ने कोले स्टेशन में किया पौधा रोपण

केरेडारी (हजारीबाग) पर्यावरण सप्ताह के उपलक्ष्य में केरेडारी प्रखंड के कोले स्टेशन में वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण सप्ताह मनाते हुए कोले स्टेशन मास्टर अमित कुमार वा उनके सहयोगीयो द्वारा कई फलदार वृक्ष लगाया गया। साथ ही रेल कर्मियों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिए।

स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने कहा कि प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है। लगातार वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे कई तरह की समस्या बढ़ रही है। जो हमारी जनजीवन को प्रभावित कर रही है। इस दौरान मनोज कुमार, विवेक सम्राट, सुमित कुमार, विकास कुमार, अनुज कुमार उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *