नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर उतरे युवा, 60-40 नीति का किया विरोध


रांची। झारखंड में नियोजन नीति का विरोध राज्य भर में किया जा रहा है। 9 जून को झारखंडियो ने मशाल जुलूस निकाला। 10 और 11 जून को झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के द्वारा आहूत बंदी का सभी वर्ग के लोग ने समर्थन दिया। हजारीबाग, चतरा, धनबाद समेत सरायकेला खरसावां दो दिनों बंदी असरदार रहा। सबसे ज्यादा बंदी का असर सरायकेला खरसावां में दूसरे दिन के बंदी को लेकर युवाओं ने सुबह से ही सडकों पर निकलकर दुकानों को बंद करवाया। खरसावां के मुख्य चौक चांदनी चौक में सडक जाम कर दिया। चांदनी चौक व बेजो चौक में टायर जलाकर आवागमन को प्रभावित कर दिया गया। वाहनों का आवागमन भी प्रभावित था। बंदी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बंद समर्थको ने खतियान आधारित नियोजन नीति बनाने की मांग राज्य सरकार से कर रहे है. लोगो ने हाथों में तख्ते लेकर 60_40 नाई चलतो के विरोध में जम कर नारे बाजी किए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *