चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के गुंडा विहार रेलवे स्टेशन के समीप मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रविवार को वन कर्मी वा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर हाथी के बच्चे को पटरी से हटाया। और दुर्घटना के कारणों के छानबीन में जुट गया है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि 17 जंगली हाथियों का झुंड गुंडा गांव के जंगल में डेरा डाले हुए हैं। रात को जंगली हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान हाथी बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही हाथी बच्चे की मौत हो गई।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 330








