चट्टीबारियातु कोल खनन परियोजना के द्वारा जोरदाग में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया




केरेडारी ( हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड के जोरदाग में एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया। सिलाई-कढाई प्रशिक्षण केन्द्र चट्टीबारियातु परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन के मार्गदर्शन में खुला। प्रशिक्षण केन्द्र में 60 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रमुख अनिमेष जैन ने कहा भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए आत्मनिर्भरता होना सबसे बड़ा लक्ष्य है। प्रशिक्षण से ही देश के विभिन्न ग्रामों से आत्मनिर्भरता की लहर उत्पन्न हो रही है।

आज के आधुनिक युग के भारत के लोग बिज़नेस ओरिएंटेड हो रहे है। इंटरनेट की दुनिया से छोटे-छोटे कारोबार बड़े होते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से आप अपना विकास स्वयं कर सकते हैं। सिलाई-कढ़ाई रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे महिलाओं व युवतियों के लिए सिलाई-कढ़ाई आय का एक उत्तम माध्यम हो सकता है। समय समय पर एनटीपीसी परियोजनाओं द्वारा विभिन्न कार्यशालाएँ एवं प्रशिक्षण केन्द्र खोले जा रहे हैं। महिलाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


उद्घाटन समारोह में प्रखंड केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, पचड़ा पंचायत मुखिया महेश प्रसाद साव, एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक अनिल गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक नवीन कुमार, अधिकारी अकेश पटेल एवं समाजसेवी उदय लाल गुप्ता, प्रेम रंजन पासवान, राम कुमार साव, किशोर साव, कालो राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *