बड़कागांव। बड़कागांव के युवा समाज सेवी सोनू इराकी पंचायती राज्य महानिदेशक निशा उरांव से मुलाकात किए। सोनू इराकी ने पंचायती राज्य महानिदेशक निशा उरांव से मिल कर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही डीएमएफटी मद के राशि को पंचायती राज्य के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की मांग किए। उन्होंने अवगत कराते हुवे कहा की बड़कागांव प्रखंड के बादम पंचायत में 300 गरीब लाभुको का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची में रहने के बावजूद लोगो को आवास नहीं मिल रहा है। डीएमएफटी मद के राशि पंचायत के प्रतिनिधि का अधिकार मिले।
पंचायती राज महानिदेशक निशा उरांव ने समस्याओं पर विचार कर जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 478








