तस्करी के लिए ले जा रहे पशुओं से भरा ट्रक जब्त तीन तस्करों को पुलिस ने भेजा जेल

केरेडारी। केरेडारी पुलिस ने छापामारी कर तस्करी के लिए ले जा रहे पशुओं से भरा ट्रक को जब्त किया। जब्त ट्रक में काले रंग का 08 काडा एवं 03 काला रंग का भैस लदा हुवा था। जानवरों को केरेडारी पुलिस ने हजारीबाग के पिंजरा पोल सोसाइटी गौशाला में सुरक्षित भेज दिया है। वहीं पुलिस ने पशु तस्कर गुफाईल अंसारी उम्र 35 वर्ष पिता असलम अंसारी खिरगांव बडीबाजार, मो आसिफ उम्र 20 वर्ष पिता मो मुस्तफा सरदार चौक बड़ी बाजार, जितेन्द्र साव उम्र 24 वर्ष पिता टुनटुन साव पचड़ा थाना केरेडारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त आरोपियों पर केरेडारी थाना कांड सं 182/23  धारा-414, 34 भादवि एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नाम जद आरोपी बनाया गया है। वही मुख्य तस्कर टुनटुन साव पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

जब्त ट्रक

इस मामले में केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने बताया कि पचड़ा निवासी टुनटुन साव पिता स्व धानेश्वर साव के द्वारा पशु तस्करी करने का गुप्त मिला था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुवे पचड़ा से निकलने के दौरान ट्रक जेएच 02 एल 1153 को पुलिस ने जब्त कर लिया। जिसमे 11 जानवर लदा हुवा था।

वाहन में लदा पशु

पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से जानवर के खरीद बिक्री के पेपर का मांग किए,परंतु तस्कर सही पेपर नही दे पाए। वैध पेपर नही मिलने पर तस्करों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आगे थाना प्रभारी ने कहा की तस्कर सभी जानवर को हत्या कर बेचने के फिराक में थे। बेचने की बात तस्करों ने पुलिस के समक्ष काबुल किया है।जब्त ट्रक भी चोरी का लगता है, गाड़ी का चेचिस नंबर मिटा हुवा है। पुलिस वाहन का भी जांच कर रही है। 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *