मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति और परंपरा का प्रतिक है – चंद्र प्रकाश चौधरी
केरेडारी (हजारीबाग )। केरेडारी प्रखंड के हेंदेगीर में मंडा पूजा सह मेला का आयोजन 6 जून को किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सह गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि आजसु पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी शामिल हुवे। मंडा पूजा को लेकर मेला में नागपुरी आर्केस्टा का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, आजसु केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी के द्वारा फिता काट कर किया गया। मौके पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा की मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति और परंपरा का प्रतिक है। इस पूजा में भक्त गण पूरे आस्था के साथ भगवान शिव का पुरे विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। श्री चौधरी ने शिव भक्तो को शुभकामनाएं देते हुवे सुखद जीवन का कामना किए। वही लोगों जागरूक एवं संगठित होने के लिए प्रेरित किए। आगे कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने का मौका देने का अपील किए। कहा आपके सहयोग से ही बड़कागांव का विकाश होगा। वर्तमान में सिर्फ लूट खसोट हो रहा है। क्षेत्र का नही परिवार का विकाश हो रहा है। इस परंपरा को एक जुट होकर ही तोड़ा जा सकता है। इसलिए लोग विकास को चुने स्वार्थ को नहीं।

विशिष्ट अतिथि रोशन लाल चौधरी ने शिव भक्तों शुभ कामनाएं दी। कहा की हेन्देगीर का सबसे बड़ी समस्या रेलवे स्टेशन में अंडर पास का है। जिसे रेलवे के अधिकारियों से वार्ता कर बनाने का पहल किया जायेगा। ग्रामीणों ने गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से ब्रिज निर्माण को लेकर पत्र सौंपा। जिस पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए रेलवे बोर्ड के बैठक में इस बात को प्रमुखता से रखूंगा और निश्चित रूप से आपके इस समस्या को समाधान करने की बात कहे।

मौके पर पताल मुखिया नेहा लकडा, रामगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता रवि शंकर जयसवाल, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, प्रखंड सचिव केरेडारी मोहन कुमार, उमेश मेहता, पिपरवार नगर अध्यक्ष विनोद सिंह विधायक, पताल पंचायत अध्यक्ष मुकेश मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद गंझु, विनोद जयसवाल, उपेंद्र यादव, झरी गंझु मुकेश साव, सुखदेव गंझु, दिनेश गंझु, महादेव गंझु, बनना मुंडा, सोमा मुंडा, राजु ठाकुर, संजय ठाकुर, कौलेश्रर गोप, दिनेश गोप, पप्पु सिंह, संजय सिंह विकास जयसवाल, रामचरण महतो, मनकु महतो,जगदिश महतो, अवधेश महतो, चंदन महतो, वासुदेव महतो, अशोक महतो, रंजीत महतो समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








