केरेडारी में विधिक सेवा प्राधिकार के तहत मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन



केरेडारी। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय सभागार में विधिक सेवा प्राधिकार के तहत मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विधिक सेवा से चीफ डिफेंस काउंसलर रीना वर्मा ने उपस्थित लोगो को विधिक सेवा प्राधिकार के तहत न्यायिक जानकारी दिए। साथ ही इसके सहयोग वा लाभ के बारे में भी लोगो को बताया।

कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम के दौरान मनरेगा योजना में कार्यरत 5 मेट को मेट किट, 5 मजदूरों के बीच जॉब कार्ड, जेएसएलपीएस के दो महिला समूह के बीच ऋण, शिक्षा विभाग के द्वारा तीन छात्रा के बीच चश्मा, उद्योग विभाग के तहत एक लाभुक को एमएसएमई लोन, बाल विकास परियोजना से 02 नेत्रहीन को स्टिक, 20 वृद्धा पेंशन, आपूर्ति विभाग से 05 राशन कार्ड, कृषि विभाग से 5 केसीसी एवं प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत प्रशिक्षण 20 राज मिस्त्री के बीच प्रमाण पत्र का वितरण प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा के द्वारा किया गया।


मौके पर विधिक सेवा से चीफ डिफेंस काउंसलर रीना वर्मा, मीडिएटर वकील माें. मोज्जम, अँचलाधिकारी राकेश तिवारी, बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, बीपीओ सुमन शर्मा, विधायक प्रतिनिधी सुरेश साव समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *