पचड़ा मुखिया ने अपने कार्यकाल का 1 वर्ष पुरा होने पर मनाया वर्षगांठ, पंचायत के विकास कार्यों को गिनाया

मुखिया ने पंचायत वासियों को किया स्वागत, कहा मिल कर करें पंचायत का विकास

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के पचड़ा पंचायत मुखिया महेश प्रसाद साहू ने पंचायती राज में अपने कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर प्रथम वर्ष गांठ मनाया। पंचायत भवन कार्यालय में कार्यकारणी सदस्यों वा ग्रामीणों के उपस्थिति में मुखिया ने केक काट कर वर्षगांठ का खुशी मनाया। मुखिया महेश प्रसाद साहू ने ग्रामीणों से आशीर्वाद लेते हुवे पंचायत के विकास कार्यों को गिनाया।

मुखिया ने कहा की 15 वें वित्त योजना से पचड़ा पंचायत में कई नल जल के तहत चापानल मरम्मती, कार्यालयों में रनिंग वाटर कार्य, सड़क निर्माण कार्य, डीएमएफटी से काली करण सड़क समेत नाली निर्माण का कार्य लाखों रुपए के लागत से कराएं है। जो आम जनों के सहयोग से कार्य किया गया, लोग पंचायत के विकास में बढ़चढ़ का हिस्सा लेते रहे है जो काफी सराहनीय है।

आगे इसी तरह मिलकर कार्य होने से पंचायत का विकाश होगा। यहां मुखिया ने गणमान्य लोगो को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित भी किए। साथ ही पचड़ा पंचायत के ग्रामीणों को मुखिया ने स्वागत किया।
मौके पर उप मुखिया कोलेश्वर महतो, जागेश्वर साव, खिरोधर साव, देवनारायण राणा, तेजो साव, संतोष साव, रामकुमार साव, कृष्ण साव, अरुण पासवान, कृष्णा गुप्ता, कालो राम, चंद्रनाथ महतो, समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *