दरभंगा हाउस में सीसीएल कारपोरेट मीट का आयोजन, कई मांगों बनी सहमति

रांची। सीसीएल दरभंगा हाउस में सीसीएल कारपोरेट मीट का आयोजन किया गया। मीट की अध्यक्षता डायरेक्टर हर्षनाथ मिश्रा ने की। मीट में मगध संघमित्रा, आम्रपाली वा चंद्रगुप्त क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर ने सैफ में एलएल का जगह देने, अधिकारियों को एलएल मिलता है और पहले की तरह छुट्टी में रविवार को भी गिनती करने, मगध अम्रपाली में अभिलंब कर्मियों के लिए क्वार्टर बनवाने, आसाम कोलफील्ड के तर्ज पर यहां के कर्मियो को भी स्पेशल अलाउंस देने, मगध आम्रपाली के कामगारों के लिए ड्यूटी हेतु हजारीबाग रांची से बस चलवाने, स्कूल, अस्पताल का निर्माण करवाने, मैन पावर बजट के दौरान यूनियन प्रतिनिधि को साथ में रखाने, सेवा पुस्तिका का कंप्यूटराइज कॉपी देने, सैफ के द्वारा कामगारों के छुट्टी का दुगना काटना बंद करने, इमरजेंसी में प्राइवेट हॉस्पिटल में डायरेक्ट कामगारों एवं उसके संबंधियों को इलाज कराने का अनुमति देने, कामगारों को प्रोत्साहन राशि देने, सीएम पीएफ को ऑन करने, 11 दिन का वेतन देने का मांग रखे। मांगों पर प्रबंधन ने पुरा करने का आश्वासन दिया।

मीट में उपस्थित कर्मी


इस बैठक में यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह, जेसीएसी सदस्य सह केंद्रीय सचिव लल्लन प्रसाद सिंह, मगध संघमित्रा क्षेत्र के तथा अम्रपाली चंद्र गूप्त क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनिंद्र कुमार सिंह, क्षत्रिय संगठन सचिव अखिलेश उरांव, आम्रपाली क्षेत्रीय संयुक्त सचिव प्रेम कुमार, परियोजना सचिव उमेश यादव, परियोजना अध्यक्ष अब्दुल कादिर, मगध परिजनों सचिव इंद्रजीत पांडे, परियोजना अध्यक्ष खुर्शीद आलम, क्षत्रिय संयुक्त सचिव वसीम, संतोष साहु, संतोष कुमार, राजेश्वर नोनिया, मुरलीधर साहू, देवेंद्र प्रताप सिंह, एवं सीसीएल के सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *