कलश स्थापना के साथ पगार में पाँच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ शुरू

 

केरेडारी। चट्टीबारियातु पंचायत के पगार में कलश स्थापना के साथ पाँच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। शनिवार सुबह रक्साही बजरंग बली मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाला गया। सैकड़ों श्रद्धालु गेरुवा वस्त्र धारण कर गांव भ्रमण करते हुवे बिरहोर क्लोनी के समीप सतकुंडिया नदी से जल उठाकर मन्त्रोचार के साथ चट्टीबारियातु गाँव भ्रमण करते हुवे पुनः यज्ञ मण्डप पर पहुंचे। जहां कलश स्थापना के साथ यज्ञ शुरू हो गया। यहां यज्ञाचार्य रवि कांत शास्त्री ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करवाएं।

मौके पर यज्ञ आयोजन समिति के गुड्डू दुबे, सचिव कुलेश्वर प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष राजदेव, समाजसेवी महेश महतो, सुरेश महतो, वार्ड सदस्य देलेश्वर महतो, समेत  यज्ञ समिति के सदस्य समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *