जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, शौच के लिए घर से निकले वृद्ध को पटक पटक कर मार डाला

चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिला के चौका थाना क्षेत्र के खुंटी में 21 मई के सुबह जंगली हाथियों का झुंड ने पटककर वृद्ध व्यक्ति जान ले ली। मृतक लीलकान्त महतो 69 वर्ष का है। लीलकान्त महतो ने सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान हाथियों का झुंड से लीलकान्त महतो का सामना हो गया। हाथियों के झुंड ने लीलकान्त महतो पटक पटक कर मार डाला।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण हो हल्ला मचा कर हाथियों का झुंड को भगाया और इसकी सूचना वन विभाग व चौका पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी, चौका पुलिस, जिप सदस्य सबिता मार्डी, मुखिया सुकराम मांझी, समाजसेवी खगेन महतो घटना स्थल पहुंचे। मृतक के परिजन को वन विभाग की ओर से तत्काल 50 हज़ार का मुआवजा राशि दिया गया। बाकी का मुआवजा राशि कागजी प्रक्रिया पूरा होने के उपरांत देने का आश्वासन वन विभाग के टीम ने दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *