पश्चिमी सिंहभूम। भाकपा माओवादी नक्सलियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए कराईकेला के तेंदा गांव के समीप जंगल का लगाए गए केन बम को पुलिस ने बरामद किया है। बरामद बम को पुलिस ने जंगल में ही नष्ट कर दिया।
गुप्त सूचना पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला कर कराईकेला के इंद्रवा और तेंदा से नक्सलियों के द्वारा लगाया गया तीन बम को बरामद किया। पुलिस ने सर्च अभियान में शामिल सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों ने बम बरामद कर जंगल में ही नष्ट कर दिया। जिससे एक बड़ा घटना होने से पहले टल गया। हालांकि इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि नक्सलियों द्वारा बम लगाया गया था। जिसे समय रहते पुलिस उसे बरामद कर जंगल में ही नष्ट कर दिया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








