रंजीत कुमार यादव
कुंदा। जनता हाई स्कूल मैदान में सोमवार को कुंदा वन विभाग के द्वारा वन अग्नि सुरक्षा हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुंदा बीडीओ खगेश कुमार, आरएफओ जगन्नाथ कुमार शामिल हुए। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को वनों में लगे आग पर काबू पाने, पेड़ पौधों को सुरक्षित रखने के संबंध में जानकारी दिया गया। बीडीओ ने कहा की इन दिनों बेधड़क वनों की कटाई ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। जिससे हमारे पर्यावरण संतुलन पर खतरा मंडराने लगा है। वनों की कटाई से क्षेत्र में समय पर बारिश नहीं होना, शुद्ध वातावरण नहीं मिल रहा है।
इसे बचाने के लिए हम सभी को एकत्रित होकर वनों को संरक्षित करना होगा। रेंजर ने कहा की ग्रामीण चंद फायदे को लेकर जंगल में आग लगा देते है। जिससे तेजी से जंगल में आग फैल जाती और पेड़ पौधों को नुकसान हो जा रहा है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अपील है को अग्नि सुरक्षा को लेकर गांव गांव में जागरूकता लाने में वन विभाग को सहयोग करें।
कार्यक्रम में कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू, मरगड्डा मुखिया उपेंद्र पासवान, नवादा के भरत यादव, मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश प्रसाद यादव, विनोद साव, उप प्रमुख सतेंद्र कुमार गुप्ता, वनकर्मी सुबोध सोनी, मुकेश कुमार, मुन्ना उराव समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








