रंजीत कुमार यादव
कुंदा। प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा धारक के मौत होने पर एसबीआई बैंक के द्वारा मृतक के परिजन को 2 लाख रुपया बीमा राशि दिया गया। सोमवार को मृतक कांति देवी के पति को दो लाख रुपया का चेक शाखा प्रबंधक साकेत रंजन, बीपीएल सतेंद्र कुमार, बैंक सखी सरिता कुमारी, सीसी मनोज कुमार के हाथो दिया गया।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि इचातु गांव के कांति देवी ने प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा करवा रखी थी। बीमा धारक का मौत होने पर बीमा धारक के पति को क्लेम राशि दो लाख दिया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 378








