ऑनलाइन क्रिकेट मैच जुआ से युवाओं पर पड़ रहा बड़ी असर
100 ,500 रूपये लगा हो रहे हैं कंगाल,ड्रीम 11 या माई सर्कल हो रहा है मालामाल
ड्रीम 11 या माई सर्कल क्रिकेट जुआ है एक धोखा
झारखंड में लाखों युवा इन दिनों ड्रीम 11 हो या माई सर्कल क्रिकेट मैच जुआ के पीछे दीवाने बने हुए है। जैसे हीं मैच की घोषणा होती है तभी से युवा अपनी माँ पिता या अपना मेहनत का रूपये लगा टकटकी लगाए रहते है। वहीं सारा काम काज छोड़ क्रिकेट जुआ के पीछे पड़े रहते है। लेकिन अंत में उन्हें खाली हाथ या निराशा हाथ लगता है। बता दें कि ड्रीम 11 या माई सर्कल क्रिकेट मैच का गेम का खेल प्राईज 1 करोड़ से लेकर 3 करोड़ तक रखा जाता है जिसका मात्र 15,30,40, 49,45, रुपया से लेकर 1000 तक खेल चार्य रखा जाता है । किंतु उक्त खेल में करीब 60 लाख से लेकर 80 लाख यूजर होते है ऐसे में आप जोड़ेंगे तो करीब एक खेल 30या 35 करोड़ का होता है। अब यदि किसी विजेता को यदि 1 या 3 करोड़ प्राईज देता है तो उसे 27 करोड़ बचत होता है।
खेल में किया जाता है गोरखधंधा
खेल का जैसे हीं लाईन आउट होता है वैसे हीं खेलाडियो का चयन यूजर कर लेते है। प्रारंभिक में बहुत यूजर पहला स्थान से लेकर दुशरा स्थान में रहते है और यह प्रक्रिया निरन्तर जारी रहता है अंत समय तक किन्तु अंतिम में प्रथम और द्वितीय श्रेणी में रहने वाले यूजर सबसे अंतिम पायदान में कर दिया जाता है।
ड्रीम 11 हो या माई सर्कल सभी संचालक सेटिंग के तहत खेल खेलते है। संचालक अपने हीं करीबी या सेटिंग वाले व्यक्ति को पॉइंट देकर प्रथम दिखा जीता देते है। ऐसे में चिट और पट उसी का होता है।
इधर युवा पीढ़ी के लोग बेरोजगारी के आलम में इस खेल को चुन कर करोड़पति बनने की चाहत में दिनों दिनों कंगाली के हालत में जी रहे है। जबकि प्रत्येक दिन क्रिकेट गेम मैच होता है। विजेता होने का घोषणा भी होती है लेकिन वह विजेता कहां का है उसका कोई अता पता नहीं होता है। वैसे नित्य प्रतिदिन विजेताओं का जित का घोषणा होना चाहिए ताकि खेलने वाले युवाओं को मालूम हो की किस सज्जन का और कहां का ड्रीम 11 का प्राईज दिया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








