पूर्व माओवादी बासुदेव गंझू के पुत्र की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हेरहंज (लातेहार)। हेरहंज थाना क्षेत्र के बिदिर गांव निवासी बासुदेव गंझू के 25 वर्षीय पुत्र सकलदीप गंझू का अज्ञात अपराधियों के द्वारा हत्या कर शव को कुआं में फेक दिया। घटना 3 मई देर रात्रि की हैं। गुरुवार की शाम पांच बजे ग्रामीणों के द्वारा शव को कुवें में देखा गया। इसके बाद परिजनों ने हेरहंज थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार दलबल के साथ बिदिर गांव पहुं कर शव को कुआं से निकलवाया। मृतक के पिता बासुदेव गंझू ने बताया कि बुधवार की रात्रि सकलदीप घर के बगल में शादी समारोह में भाग लेने गया था। रात करीब एक बजे तक शादी समारोह में हीं मौजूद था। इसके बाद गुरुवार की सुबह जब घर नहीं आया तो खोज बिन परिजनों द्वारा शुरू किया गया तो देर शाम ग्रामीणों के द्वारा कुआं में शव होने की जानकारी दी।

बताते चलें कि मृतक के पिता बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी पहले भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर थे। इसके बाद वह टीएसपीसी में सबजोनल कमांडर रहे। उन्होंने 24 जनवरी 2020 को पुनर्वास नीति के तहत पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया था। बासुदेव गंझू के दो पुत्र व तीन पुत्री है। मृतक सकलदीप शादीशुदा था। एक वर्ष का उसका एक पुत्र है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *