रांची। कंपनी कोल इंडिया के नये चेयरमैन (अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक) के लिए बुधवार को लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीइएसबी) द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के जरीये साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षातकार में शार्टलिस्ट में कुल सात उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। जिसमें कोल इंडिया के लिए चेयरमैन पद के लिए सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद का चयन किया गया।
30 जून को सेवानिवृत होंगे चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल
कोल इंडिया के वर्तमान 28 वें चेयरमैन प्रमोद कुमार अग्रवाल (आइएएस) आगामी 30 जून 2023 को सेवानिवृत होंगे। कोल इंडिया के वर्तमान चेयरमैन प्रमोद कुमार अग्रवाल समेत अबतक कुल सात आइइएस कोल इंडिया के चेयरमैन का पद संभाल चुके है। 27 वें चेयरमैन अनिल कुमार झा के 31 जनवरी 2020 को सेवानिवृत होने के उपरांत 1 फरवरी 2020 को आइएएस प्रमोद कुमार अग्रवाल 28 वें चेयरमैन के रुप में पदभार ग्रहण किया था।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





