गुमला। गुमला जिला अंतर्गत बसिया थाना क्षेत्र के बंबियारी गांव में रंजीत सिंह की पांच वर्षीय मासूम बच्ची रीतिका कुमारी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना 3 मई सुबह की है। रीतिका गांव के ही आंगनबाड़ी जा रही थी। इसी दौरान 25 वर्षीय रवि सिंह ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया।
परिजन रीतिका को अस्पताल ले कर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की रुकमणी देवी बेटी रीतिका को अपने घर के बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ने गयी थी। लेकिन आंगनबाड़ी केंद खुला नहीं होने के कारण उसे आंगनबाड़ी सेविका के घर में छोड़कर वापस घर आ गयी। इसी बीच आंगनबाड़ी सेविका का देवर रवि सिंह ने बच्ची को अपने कमरे में ले गया और धारदार हथियार से उसपर वार कर दिया।
आनन-फानन में बच्ची को तुरंत रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस बंबियारी गांव पहुंचकर हत्या के आरोपी रवि को गिरफ्तार कर बसिया थाना लाते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे