चुंदरू धाम सूर्य मंदिर विकास समिति का बैठक, लिए कई निर्णय



टंडवा। चुंदरू धाम सूर्य मंदिर विकास समिति का बैठक मंदिर प्रांगण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन सचिव अनिल कुमार दास ने किया। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व के निर्णय की समीक्षा की गई। साथ ही मंदिर में नई रसीद छपवा कर दो दिनों के अंदर मंदिर उपलब्ध कराने का निर्णय लिए। जिसे तुरंत प्रिंटिंग प्रेस दुकानदार को बुलाकर छपने के लिए दे दिया गया। साथ ही मंदिर नव निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए सर्वप्रथम मंदिर बनाने वाले कलाकार को बुलाने संबंधी निर्णय लिया गया। तत्पश्चात भूमि पूजन का तिथि निर्धारित पंचांग के अनुसार किया जाएगा। वही पूर्व कोषाध्यक्ष जय मंगल देव नायक को सूर्य मंदिर विकास समिति चुंदरू धाम का मुख्य व्यवस्थापक सर्व सम्मति से बनाया गया।

बैठक में अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता, सचिव अनिल कुमार दास, उपाध्यक्ष विराज रजक, जय मंगल देव नायक, मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह, बबलू सोनी, वासुदेव, बसंत, प्रेम भगत, अमेरिका नायक उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *