गाड़ीलौंग में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय मारुतिनंदन महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु के साथ विधायक किशुन कुमार दास हुवे शामिल

टंडवा (चतरा)। गाड़ीलौंग में नवनिर्मित मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा स्थापित को लेकर तीन दिवसीय मारुतिनंदन महायज्ञ को लेकर श्री श्री 1008 प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। महायज्ञ को लेकर गाड़ीलौंग के सैकड़ों महिला पुरुष कलश यात्रा में शामिल हुवे। श्रद्धालु यज्ञ स्थल से कलश लेकर भ्रमण करते हुये चुन्दुरू और गेरुआ नदी के संगम स्थल से ब्रह्मआचार्य के द्वारा विधिवत मंत्रोचार कर कलश में जल भरा गया। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने पुनः कलश लेकर अम्बेकर चौक,गुप्ता चौक, शाहिद चौक होते हुवे यज्ञ स्थल गाड़ीलौंग वापस पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम,जय माता दी,वीर बजरंग बली,मारुती नंदन के नाम के जयकारो से टंडवा गाडिलौंग में गूंजय मान हुई।

यज्ञ में शामिल अतिथि

इस मौके पर सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने अपने संबोधन में कहा की इस बजरंगबली मंदिर प्रांगण को चाहरदीवारी के साथ सुंदरीकरण का कार्य विधायक मद से बहुत ही जल्द प्रारंभ कर दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सुख शांति कायम रहने का कामना किया। वही जिप सदस्य सुभाष यादव ने कहा कि धार्मिक संस्थान आयोजन होने से सामाजिक एकता एवं मानसिक रूप से स्वास्थ्य के साथ सही विचारधारा उत्पन्न होता है। आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शुद्धता एवं उन लोगों की पवित्रता बरकरार रहती है। जिसे समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।इधर समिति के अध्यक्ष दीपू कुमार चौरसिया ने बताया की यज्ञ का दूसरा दिन मंगलवार को समिति के द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया गया है। जिसमें राम भगवान से संबंधित झांकियां प्रस्तुत किये जायेगे। तीसरा दिन बुधवार को सभी देवी देवताओं को पूजन कर पूर्णाहुति किया जायेगा।महायज्ञ समिति के द्वारा बताया गया कि यज्ञ कराने एवं चौबीस घंटा अखंड कीर्तन को लेकर बनारस से 5 पुरोहितों समेत प्रकाश पाठक के द्वारा महायज्ञ का समापन कराया जायेगा।

मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव, महायज्ञ समिति के अध्यक्ष दीपू कुमार चौरसिया, सुधीर कुमार चौरसिया, कुलदीप कुमार दास, मोहन साव, सोनू कुमार भुईयां, पूर्व पंचायत समिति सदस्य तिलेश्वर साव, पुर्व मुखिया संकर प्रसाद चौरसिया, मनोज राणा, मीनू गुप्ता, महेंद्र यादव, सुबोध यादव, अजीत यादव, अनिल कुमार, महेश यादव, रामदेव राणा, रमेश यादव, कुलदीप यादव, संजय यादव, बिपिन यादव, गणेश यादव, सुनील चौरसिया, सोमदेव चौरसिया, शशि चौरसिया, बालेशर साव समेत सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *