एनटीपीसी के द्वारा हजारीबाग वृद्धा आश्रम में खाद्य सामग्री का वितरण



केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना की स्वयं सेवी संस्था संस्कृति महिला समिति के द्वारा वृद्ध लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। खाद्य सामग्री का वितरण संस्कृति महिला समिति की अध्यक्ष तहजीन तैय्यब के द्वारा नैगम समाजिक दायित्व योजना के तहत हजारीबाग में स्थित वृद्ध आश्रम में समारोह आयोजित कर किया गया।

संस्कृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती तहजीन तैय्यब ने बताया कि बुजुर्गों का सेवा पुनीत का काम है। हम सभी को एक साथ हो कर यह करना चाहिए। अपने घर परिवार के बच्चों को भी इसमें शामिल करने की जरूरत है। वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनों को असुविधा न होने पाये इसलिये सहयोग चरणबद्ध ढंग से लगातार जारी रखा जायेगा। श्रीमती शरमिष्ठा राय नें वृद्ध जनों को योग आसन भी सिखाए। योग से मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है।

वितरण समहारोह में परियोजना की स्वयं सेवी संस्था संस्कृति महिला समिति की महासचिव शरमिष्ठा राय, सुशमिता बहैरा, मनु मनजुशा, स्वाति साहु, विष्णु प्रिया साहु समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!