अदानी कंपनी के खिलाफ रैयतों का धरना 12 दिनों से जारी

अदानी कंपनी का दलाली नही चलेगा जान देंगे पर जमीन नही देंगे : भू रैयत

हजारीबाग। हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड स्थित गोंदलपुरा में अदानी कंपनी के खिलाफ भू रैयतों का सतत आंदोलन पिछले 12 दिनों से जारी है। भू रैयत कंपनी को बहिष्कार करने को लेकर लगातार आंदोलन रत है। आंदोलन कर रहे रैयतों ने कहा गोंदल पुरा पिछले कई दिनों से शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे है। रैयतों ने कहा जान देंगे लेकिन कंपनी को अपना खेती योग्य भूमि नही देंगे। जमीन हमारे पूर्वजों के द्वारा अर्जित कर रखा गया है, जिसमे मेरे और मेरे परिवार का भरण पोषण होते आया है। और कंपनी रैयतों को बहला फुसला कर जमीन लूटने के फिराक में लगा हुवा है। जब तक सांस चलेगा, आंदोलन चलता रहेगा। अदानी कंपनी का दलाली यहां नही चलेगा।

रैयतों ने कहा अदानी कंपनी का दलाली यहां नही चलेगा। रैयतों ने कहा जान देंगे परंतु जमीन नही देगे। कंपनी से दलाली गिरी बंद करने की बात कही। मौके पर रैयत फुलेदर गंझू, जगदेव गंझू ,परमेश्वर महतो, कृष्णा यादव ,रघु तूरी, बालेश्वर यादव, देव प्रकाश यादव ,यशोदा देवी, बसंती देवी ,रेशमा देवी वार्ड सदस्य गाली, शांति देवी ,जितन गोप, दीपक कुमार, नंदू गोप, धानेश्वर करमाली ,अनीता देवी, गंगिया देवी ,मीना देवी, निराशो देवी ,आशा देवी ,मीना देवी, जागेश्वरी देवी ,प्रियंका कुमारी, नंदकिशोर मेहता ,पूनम देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

अधिकारियों ने नही ली कोई सुध, आंदोलन रहेगा जारी। गोंदल पूरा अदानी कोल प्रोजेक्ट के रैयत कंपनी के विरोध में पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे है। बीते 22 अप्रैल को जयराम महतो ने आंदोलन का समर्थन दे कर आंदोलन रत रैयतों को ढाढस बंधाया। इसके बावजूद हजारीबाग वा बड़कागांव पुलिस प्रशासन के द्वारा आंदोलन रत रैयत का किसी ने सुध नहीं लिया गया। जिससे गोंदलपुरा के रैयत ठगा हुवा महसूस कर रहे है।

अदानी के अधिकारियों ने रैयतों से बात करने के लिए किया सभा नही पहुंचे आंदोलनरत रैयत

23 मार्च को अदानी कंपनी के द्वारा रैयतों से वार्ता को लेकर बड़कागांव स्थित कार्यालय में रैयतों का परिचर्चा सभा का आयोजन किया गया। परंतु कंपनी के परिचर्चा में गोंदलपुरा में आंदोलनरत रैयत शामिल नहीं हुवे। वही परिचर्चा में आस पास के कई लोग परिचर्चा में पहुंचे। जहां परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दूबे, डीजीएम संजय कुमार, सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता से मुखातिब हुवे।

अदानी के कर्मचारी अनिमेष ने कहा कि यहां रैयत दो भाग में बंटे हुवे है। रैयतों को कंपनी हर मांग को पूरा करने के लिए तैयार है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *