बुराई व अन्याय के विरूद्ध लड़ने की शिक्षा भगवान परशुराम ने समाज को दिया : ईश्वर दयाल पांडेय
टंडवा : प्रखंड अन्तर्गत टाउन हॉल टंडवा में भव्य रुप से सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की पूजा वैदिक मंत्रोचार से पूरे विधि विधान से किया गया ।और ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद उपस्थित विद्वत व प्रबुद्ध लोगों के द्वारा अपने अपने विचार को रखा गया, जहां सभी वक्ताओं ने ब्राह्मण एकता पर जोर दिया, समाज का उत्थान हो, समाज संगठित रहे, समाज शिक्षित व संस्कारिक रहे और हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में रहे साथ ही आवश्यकतानुसार अन्याय के खिलाफ भगवान परशुराम की तरह उसी भाषा में जवाब दिया जाए।आगे हर वर्ष भव्य तरीके से परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाए, समाज का बीच बीच में बैठक हो जिसमें समाज का उत्थान, एकता व अन्य विषयों के निवारण हेतु अगले महीने एक बैठक कर समाज का एक ब्राह्मण समाज का परशुराम ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। अगली बैठक हेतु अक्षयवट पांडेय को संयोजक बनाया गया। समारोह में विचार रखने वालों में ईश्वर दयाल पांडेय, एन के पाठक, विजय चौबे, गोविंद तिवारी,छेदी पांडेय, नीरज तिवारी, आशुतोष मिश्रा, गोपाल दत्त शर्मा, सतीश पाठक,परमानंद मिश्रा व अन्य थे। कार्यक्रम का संचालन सुमन भारतीय ने किया। जयंती समारोह में टंडवा प्रखंड के सिसई, कढ़नी,फुलवरिया, बेलवारी, किसुनपुर, राहम, बड़गांव, सोपारम, कुडलौंगा सहित विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर ब्राह्मण एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने में सहयोग किया।

फोटो।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








