भाईचारे का पर्व ईद उल फितर केरेडारी में धूमधाम से मनाया गया

आजसू पार्टी के रोशन लाल चौधरी , प्रमुख सुनीता देवी ने दी लोगों की बधाई

केरेडारी।भाईचारे का पर्व ईद उल फितर शनिवार को प्रखंड के पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया ।ईद के नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही रंग बिरेंगे टोपियां व कुर्ता पजमा आदि नए वस्त्र पहन कर मुस्लिम समुदाय के यूवा ,वृद्ध और बच्चों ने ईदगाह, मदरसे, और मस्जिदों में पहुंचने लगे। जहां पर निर्धारित समय के साथ कतार में खड़े होकर ईद का नमाज अदा किया ।और अल्लाह से गांव ,प्रखंड, जिला के अमन, चैन के लिए दुवा मांगे।ततपश्चात मस्जिदों से निकलने के बाद हर कोई ने ईर्ष्या, द्वेष को भुलाते हुए गले मिलकर एक दूसरे को ईद का मुबारकबाद दिया। वही पर्व को खुशी का जश्न मनाते देखा गया। इसके बाद नमाजियों के साथ बच्चों, युवाओं और महिला पुरुषों ने मस्जिद के प्रांगण में आये गरीबों को रुपया, पैसा चावल आदि अनाज का खैरात बांटा।इसके बाद युवक, यूतियां, महिला पुरुषों ने एक दूसरे के घर जाकर ईद का बधाई देते हुए सेवइयां लक्षा का सेवन किया और एक दूसरे को ईद की बधाई दिये। ईद का पर्व शांतिपूर्ण से मनाए जाए ।इसके पूर्व त्योहार को लेकर केरेडारी प्रशासन के साथ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल के जवानों ने इलाके में सुबह से पेट्रोलिंग करते नजर आए। ईद पर्व के अवसर पर बड़कागांव विस क्षेत्र प्रभारी रौशन लाल चौधरी व प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी,प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य आदि जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाइयों को ईद का बधाई दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *