बरकट्ठा। हजारीबाग जिला के गोरहर थाना क्षेत्र सिक्सलेन निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना सोमवार 16 अप्रैल की रात करीब 12 बजे की है। मजदूर ग्राम बरकट्ठा डीह निवासी डोमन साव 40 वर्ष पिता जानकी साव है, जो कंपनी के मीलर गाड़ी के चपेट में आ गए। जिसें तुरंत लोगो ने गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनो ने मृतक के शव के साथ कोषमा गांव स्थित सड़क निर्माण कार्य एजेन्सी राज केशरी कंपनी के प्लांट पहुंचकर मुआवजा की मांग किया।
राज केशरी कंपनी के अधिकारी सोमेन बनर्जी उर्फ कानू दा ने मृतक के परिजन को तीन लाख 25 हजार रुपए मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने शव उठाया। कंपनी के द्वारा मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिजन को 25 हजार रूपए सहयोग राशि दिया गया। गोरहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। और कंपनी की मीलर गाड़ी को जप्त कर अपने साथ थाना ले गये।

मौके पर बरकट्ठा उत्तरी जिप सदस्य कुमकुम देवी, दक्षिणी जिप सदस्य प्रतिनिधि सीके पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश कुमार, इन्द्रजीत प्रसाद, अशोक गुप्ता, प्रकाश पंडित समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








