चकाई स्टेट बैंक में दिनदहाड़े लूट: हथियार लेकर बैंक में घुसे अपराधी

12 लाख का सोना और चार लाख नकद सहित 16 लाख की लूट


बिहार। बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के चकाई बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। हथियारबंद अपराधियों ने 12 लाख का सोना, तीन लाख पचहत्तर हजार नकद सहित कुल 16 लाख रुपए लुट कर फरार हो गए। अपराधी 5 की संख्या में थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना 18 अप्रैल सुबह 10.30 बजे की बताई जा रही है। 18 अप्रैल के सुबह बैंक खुलते ही कुछ ही देर बाद पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी की फिर वह सब हथियार लेकर बैंक परिसर में घुस गये।

परेशान बैंक कर्मी

बैंक में घुसने के बाद उनलोगों ने वहां मौजूद सभी ग्राहकों को बंधक बना लिया तथा उन्हें जमीन पर बैठ जाने को कहा डर के मारे बैंक परिसर में मौजूद सभी ग्राहकों ने ऐसा ही किया, फिर उन्होंने बैंक के कैशियर को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया तथा कैश काउंटर खोलकर उसमें रखा 3 लाख 75 हजार नकद लूट लिया। इस दौरान उनके द्वारा बैंक शाखा परिसर में मौजूद 12 लाख रुपए के सोना की भी लूटने की बात कही जा रही है। फिलहाल चकाई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी छानबीन कर रही है। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद देवघर की तरफ ही भागे हैं.

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *