विद्यालय टॉपर रहे प्रिंस रॉबर्ट मूर्मू
प्रतापपुर। प्रताप मुख्यालय स्थित प्रिमियर ऐकेडमी के द्वारा सोमवार को विद्यालय का वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा किया गया। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा की घोषणा निदेशक शाहनवाज खान एवं प्राचार्य के के यादव के द्वारा समारोह आयोजित कर किया गया। एक से नवम कक्षा तक घोषित परीक्षा में स्कूल टॉपर्स एवं क्लास टॉपर्स को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

मौके पर विद्यालय के निर्देशक शाहनवाज खान एवं प्रधानाध्यापक के के यादव नें स्कूल के टॉपर्स प्रिंस रोबर्ट मुर्मू को मोमेंटो, डायरी वा पेन देकर सम्मानित किया गया। वही विद्यालय के सहायक शिक्षक योगेन्द्र कुमार योगी ने स्कूल टॉपर को रू 1001/ का चेक दिया।
मौक पर निर्देशक शाहनवाज खान ने बताया कि सोमवार को वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा किया गया। घोषणा के बाद विद्यालय टॉपर एवं कक्षा टॉपरर्स को मोमेंटो, डायरी व पेन देकर बच्चो को प्रोत्साहित किया गया। वही बच्चो के प्रति मेहनत करने वाले शिक्षको को भी सम्मानित किया गया।
मौके पर मृत्युंजय शर्मा, बीरेन्द्र कुमार, श्रीकांत कुमार, अजय सिन्हा, अमित कुमार, राजु कुमार, नवाज खान, अनुज रवि,रविन्द्र पासवान समेत शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








