उप प्रमुख अमेरिका महतो एनटीपीसी परियोजना महाप्रबंधक से किए मुलाकात, मांग पत्र सौंपा

एनटीपीसी के द्वारा केरेडारी बेल चौक (पगार मोड़), रामजानकी मंदिर के समीप लगाया जाएगा हाई मास्क लाइट


केरेडारी। उप प्रमुख जिलाध्यक्ष सह केरेडारी उप प्रमुख अमेरिका महतो सोमवार को एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना महाप्रबंधक फैज तैयब से मुलाकात किए। उप प्रमुख ने परियोजना महाप्रबंधक को केरेडारी प्रखंड के मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही उप प्रमुख अमेरिका महतो ने बड़कागांव टंडवा मुख्य पथ में स्थित केरेडारी बेल चौक (पगार मोड़), रामजानकी मंदिर के समीप हाई मास्क लाइट लगाने हेतू परियोजना महाप्रबंधक को पत्र सौंपा।

इन्होंने बताया कि केरेडारी – मुख्यमार्ग में अंधेरे में चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार रोशनी के अभाव में इस दोनो स्थानों में सड़क दुर्घटना होते रहता है। हाई मास्क लाइट लगने से मुख्य मार्ग में रोशनी रहेगा। राहगीरों को रात्रि में आने जाने में सहूलियत होगा। और सड़क दुर्घटना भी कम होगा। इसके अलावे उप प्रमुख ने महा प्रबंधक से तेज गर्मी से सुखा ग्रस्त गांवों में टैंकर से पेयजल आपूर्ति करने वा केरेडारी के चौक चौराहों में राहगीरों से पेयजल स्टॉल लगाने की मांग रखें।

परियोजना महाप्रबंधक फैज तैयब ने उप प्रमुख के मांगों को जल्द ही पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ ही परियोजना महाप्रबंधक ने कहा कि एनटीपीसी क्षेत्र के विकाश की ओर अग्रसर है। गांव के मूलभूत समस्याओं को जल्द ही दूर किया जायेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *