यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषण कीट का किया गया वितरण

बरकट्ठा:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा के सभागार में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एनटीपीसी चट्टी बरियातू खनन परियोजना के सौजन्य से यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषण कीट का वितरण किया गया। मौके पर यक्ष्मा जिला पदाधिकारी राजकिशोर जयसवाल, एनटीपीसी के अनिल कुमार गुप्ता, चिकित्सा प्रभारी रत्ना रानी मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यक्ष्मा जिला पदाधिकारी राजकिशोर जयसवाल ने कहा कि यक्ष्मा मरीजों को घबराना नहीं चाहिए। नियमित दवा का सेवन से और पौष्टिक आहार लेने यक्ष्मा रोग से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यक्ष्मा रोगी हमेशा मास्क का उपयोग करें ताकि संक्रमण का फैलाव न हो। कार्यक्रम में डीपीसी टिपू सुल्तान, बीपीएम रंजीत कुमार सिंह,भावेश सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *