पश्चिमी सिंहभूम में जमीन विवाद में दंपत्ति को कुल्हाडी से किया हत्या

झींकपानी। पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र के सागरकटा टोला डालागुटु में कुल्हाड़ी काट कर हत्या कर दिया गया। हत्या का मुख्य वजह जमीन विवाद बताया जाता है। घटना शुक्रवार की रात 8.30 बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है की सागरकटा टोला डालागुटु निवासी मुकरू बिरुवा (58) व उसकी पत्नी मुतरी बिरूवा (50) अपने घर के आंगन में बैठे थें। उसी दौरान सूबेदार बिरूवा व बुधराम बिरूवा ने दोनो पर कुल्हाड़ी से वार किया। मृतक मुकरू के गर्दन, नाक व टूड्डी में गहरा जख्म पाया गया है। वहीं उसकी पत्नी मुतरी के गर्दन, गाल व बायें कंधे में गहरा चोट का निशान मिला।
घटना की सूचना पर शनिवार टोंटो पुलिस घटनास्थल पहुंचीं, जहां दोनों पति-पत्नी की शव अगल-बगल पड़ा हुआ था।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। मृतक दंपती की दो पुत्रियां व एक पुत्र है। मृतक के छोटा भाई ने सूबेदार बिरूवा व बुधराम बिरूवा के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी गई है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *