बरकट्ठा। बरकट्ठा बगोदर मुख्य मार्ग में गोरहर के समीप जीटी रोड पर दो वाहनो का आमने सामने टक्कर हो गया। वाहनों के टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना शुक्रवार की देर रात की है। धनबाद की ओर से आ रही ट्रक नंबर यूपी 79 टी 3011 और बरही की ओर से आ रही ट्रक नंबर यूपी 77 एएन 3887 के बीच आमने सामने टक्करा गए। हादसें में ट्रक चालक ग्राम नगला डुली जिला फिरोजाबाद यूपी निवासी राजीव कुमार सिंह 48 वर्ष पिता पुरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी ग्राम शिकावाबाद इटावा यूपी निवासी पुरन चौहान 25 वर्ष पिता मोहन चौहान तथा ग्राम घोघलीपुर कानपुर निवासी मो युनूस 18 वर्ष पिता मो पप्पु गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही गोरहर पुलिस ने घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में इलाज कराया गया। हालत खराब को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








