गुमला में बहू ने सास को डंडे से पीट पीट कर किया हत्या, गिरफ्तार



गुमला। गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के दतरा गांव में बहू ने बड़ी बेरहमी से सास को डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दिया। घटना गुरुवार शाम 6.30 बजे की है। ग्रामीणों के अनुसार हत्या घरेलू कलह बताया गया। मृतक चैनपुर थाना क्षेत्र के दतरा गांव की बिबयानी केरकेट्टा (65) पति स्व पीयूष केरकेट्टा है। जिसे कलयुगी बहू उड़ीला केरकेट्टा ने अपनी सास को लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था, आरोपी का पति जयमन केरकेट्टा बाजार गया हुआ था। देर शाम को जब जयमन घर पहुंचा तो अपनी मां को मृत पाया। शुक्रवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस दल बल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं आरोपी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक का फाइल फोटो
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *