गोमो। अवैध तरीके से रेलवे का टिकट बेचने के मामले में गोमो आरपीएफ ने एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक कतरास के कृष्णा कुमार साव (34) है। जिसे आरपीएफ ने गिरफ्तार कर शुक्रवार की शाम आरपीएफ पोस्ट ले गई। कतरास पचगढ़ी निवासी योगेंद्र कुमार साव के पुत्र कृष्णा कुमार साव के पास से आरपीएफ ने दो टिकट बरामद किया है। वह पूर्व में 17262 रुपये का कुल 16 टिकट बना चुका था। फिलहाल आरपीएफ ने कृष्णा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. अभियान इंस्पेक्टर विजय शंकर के निर्देश पर एसआइ मिथलेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई किया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 625








