एनटीपीसी के केरेडारी कोल परियोजना में भूमि पूजन के साथ खनन का कार्य शुरू

केरेडारी कोल परियोजना से 6 मिलियन टन कोयला का होगा उत्पादन







अरुण केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना में खनन हेतु भूमि पूजन का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसपी मनोज रत्न चौथे, एसडीओ विधा भूषण प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक शुभाशिष कुमार, एसडीपीओ अमित सिंह, एनटीपीसी कार्यकारी निदेशक पार्थ मजूमदार वा एमडीओ कंपनी बीजीआर से बी. रेड्डी शामिल हुवे। एनटीपीसी कार्यकारी निदेशक पार्थ मजूमदार ने मुख्यातिथि एसपी मनोज रत्न चौथे, समेत अन्य अधिकारियों को पौधा वा शॉल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। एनटीपीसी वा बीजीआर के कर्मियों ने विधिवत रूप पांडू में भूमि पूजन किए. एसपी मनोज रत्न चौथे, एसडीओ विधा भूषण प्रसाद ने नारियल तोड़ कर वा वाहनों को हरि झंडी दिखा कर खनन कार्य शुरू कराया। खनन का हरी झंडी मिलते ही बीजीआर कंपनी के द्वारा ओबी हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया।



केरेडारी परियोजना से 6 मिलियन टन कोयला प्रति वर्ष होगा उत्पादन
केरेडारी कोल परियोजना में भूमि पूजन में शामिल परियोजना प्रमुख फैज तैयब ने कहा कि परियोजना में खनन का कार्य बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड को दिया गया है। केरेडारी माइंस के लिए सीबीए के तहत 1255.07 एकड़, वन 31863 एकड़, जीएम भूमि 199.14 एकड़ अधिग्रहण किया गया है। इस परियोजना में 140 मिलियन मीट्रिक टन कोयला का भंडारण है. खदान की आयु 27 साल है, परियोजना से प्रतिवर्ष 6 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केरेडारी परियोजना का कोयला सड़क मार्ग से शिवपुर या बचर रेलवे साइडिंग पहुंचेगा। इसके अलावे पाइप कन्वेयर बेल्ट से कोयला उर्दा साइडिंग तक पहुंचाया जायेगा। सभा समापन में श्री तैयब ने कहा कि खनन कार्य शुरू कराने में रैयतों, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों वा स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा। सहयोग करने पर श्री तैयब ने सभी का अभिवादन किए। कहा रैयतों के सहयोग से ही खनन का कार्य आगे बढ़ेगा। एनटीपीसी एवम बीजीआर कंपनी रैयतों के साथ मिलकर खनन वा विकास कार्य करेगी. कंपनी में रैयतों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा।

एनटीपीसी वा बीजीआर रैयतों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर, करे क्षेत्र का विकाश :- एसपी
एसपी मनोज रत्न चौथे ने कहा कि एनटीपीसी कंपनी आने के बाद बड़कागांव वा केरेडारी का परिवेश बदला है, लोग विकास की ओर अग्रसर हैं। एनटीपीसी भारत सरकार का उपक्रम है पूरे देश में 25% बिजली एनटीपीसी के द्वारा उत्पादन किया जाता है। बिजली उत्पादन के लिए कोयला के जरूरत को पूरा करने के लिए भारत सरकार में एनटीपीसी को यह कोल परियोजनाएं आवंटित किया है। एनटीपीसी ने हजारीबाग जिला में तीन परियोजनाओ का संचालन कर रही है, परियोजनाओ को खुलने में स्थानीय ग्रामीणों वा जनप्रतिनिधियों का महत्व पूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने एनटीपीसी वा बीजीआर कंपनी के कर्मियों से ग्रामीणों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर विकास का कार्य करने वा ग्रामीणों के हित में योजनाओं को संचालन करने का बात कहें।

सभा में मौजूद लोग

बीजीआर कंपनी रैयतो के साथ समन्वय बनाकर करे काम :- पार्थ मजूमदार
एनटीपीसी कार्यकारी निदेशक पार्थ मजूमदार ने कहा कि केडी कोल परियोजना ग्रामीणों के सहयोग वा आपसी सामंजस्य के साथ शुरू किया गया है। एनटीपीसी देश में बिजली उत्पादन के साथ-सथ कोयला खनन कार्य की ओर अग्रसर है। एमडीओ होल्डर बीजीआर कंपनी रैयतो के साथ समन्वय बनाकर काम करें। और क्षेत्र के विकास में मुख्य भूमिका निभाए।

महिला सशक्तिकरण वा युवाओं को देंगे रोजगार :- बी रेडी
बिजीआर के बी रेडी ने कहा कि भारत के आगे विभिन्न देशों में बीजीआर कंपनी कोयला खनन का कार्य कर रही है प्रत्येक साल बीजीआर कंपनी पूरे देश भर में 207 मिलियन कोयला का उत्पादन करती है कोयला उत्पादन से देश में बिजली की समस्या दूर होगी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग कंपनी में रोजगार पाकर सशक्त समाज का निर्माण करेंगे बीजीआर कंपनी ग्रामीणों के हित में हमेशा कार्य करेंगी और महिला सशक्तिकरण वा युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात कहा।

खनन कार्य को हरी झंडी दिखाते अधिकारी



मौके पर पकरी बरवाडीह परियोजना प्रमुख शिवम श्रीवास्तव, चट्टी बरियातू परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन, बादम परियोजना प्रमुख के चंद्रशेखर, केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, सीओ राकेश तिवारी, थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेटा, बीजीआर से सत्यानारायन, श्री राम लखन, श्रीनिवास, हरिकिशन एनटीपीसी अपरमहाप्रबंधक एस.पी गुप्ता, एस मूर्ति, यतीश कुमार, पीआरओ मुकुल तायल, कुणाल दुबे, मुखिया सकीना खातून, बेली देवी, देववंती देवी, बजरंग प्रजापति, राकेश रंजन दुबे, मो शमीम, माें. सेराज, रामस्वरूप ओझा, माें सफर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *