मुठभेड़ में 5 इनामी नक्सलियों के ढेर होने के बाद लावालौंग पहुंचे डीजीपी व सीआरपीएफ डीजी समेत अन्य

मुठभेड़ में शामिल जवानों का हौसला अफजाई कर दिया प्रोत्साहन राशि

चतरा : चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के चतरा-पलामू बार्डर पर स्थित नाडिया जंगल मे सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी के शीर्ष नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में पांच इनामी नक्सलियों के ढेर किए जाने के बाद राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह, सीआरपीएफ डीजी विपुल कुमार, एडीजी अभियान संजय आनंदराओ लाटकर, आईजी अभियान एवी होमकर समेत अन्य आला अधिकारी आज दोपहर खुद हेलिकॉप्टर से चतरा के लावालौंग स्थित सीआरपीएफ कैंप में पहुंचे। इस दौरान डीआईजी नरेंद्र सिंह, सीआरपीएफ के डीआईजी डीके चौधरी, एसपी राकेश रंजन, 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार समेत जिले भर के पुलिस व पारा मिलिट्री फोर्सेज के अधिकारियों ने हेलीपैड पर उनका स्वागत करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान सीआरपीएफ कैंप में आयोजित डीजीपी समेत अन्य आला अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल जवानो का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि दिया। इस दौरान डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाकपा माओवादी के एक साथ पांच कुख्यात इनामी नक्शलियो का खात्मा चतरा समेत पूरे राज्य भर के पुलिस के एक बड़ी सफलता है। डीजीपी ने जवानों का हौसला अफजाई कर सम्मानित करते हुए कहा कि जवानो ने राज्य की पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि दी है।उन्होंने फरार अन्य नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी समय है फरार नक्सली सरकार के आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर पुलिस के समक्ष सरेन्डर कर दे अन्यथा उनका भी हश्र इन्ही पांच नक्सलियों की तरह होगा। वही सीआरपीएफ के डीजी वितुल कुमार ने कहा कि झारखंड के अधिकांश इलाके नक्सल प्रभावित हैं ऐसे में इन 5 कुख्यात इनामी नक्सलियों का खात्मा होना नक्सलियों के अस्तित्व पर करारा प्रहार है।
गौरतलब है कि कल यानि सोमवार की अहले सुबह चतरा-पलामू बार्डर पर स्थित नाडिया जंगल मे सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी के शीर्ष नक्सलियों के बीच हुए भीषण मुठभेड़ में पांच इनामी नक्शली ढेर हो गये थे। ढेर हुए नक्शलियो में 25 लाख के इनामी नक्शली गौतम पासवान,25 लाख के इनामी नक्शली चार्लीस उरांव समेत 5-5 लाख के तीन इनामी नक्शली अमर गंझू,नंदू यादव व संजीत भुईयां का नाम शामिल है।

मारे गये नक्शलियो पर था 60 लाख का इनाम

पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए पांचों नक्सलियों के पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था। सैक मेम्बर गौतम पासवान के विरुद्ध सरकार ने 25 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था तो वहीं साइक मेंबर अजीत उरांव उर्फ चार्लीस के विरुद्ध भी 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जबकि सब जोनल कमांडर अमर गंझू व अजय यादव उर्फ नंदू के विरुद्ध पांच-पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था।

पुलिस से लुटे गये हथियार मौके से बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सलियों का हथियार व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने नक्सलियों का दो एके-47 राइफल, एक इंसांस राईफल, दो देसी राइफल, भारी मात्रा मे कारतूस,वॉकी-टॉकी समेत नक्सली साहित्य व नक्सलियों के द्वारा दैनिक उपयोग में लाया जाने वाला सामान भी बरामद किया है। इसके आलावा पुलिस की टीम कैश भी बरामद किये हैं। मामले को लेकर डीजीपी ने बताया कि नक्सलियों के पास से बरामद ए के 47 व इंसांस राईफल पुलिस से लूटी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम यह जांच कर रही किया हथियार नक्सलियों ने पुलिस से कब लूटा था।

सैक सदस्य गौतम पासवान के विरुद्ध झारखंड-बिहार के कई थानो मे पांच दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज

भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का कुख्यात सैक सदस्य गौतम पासवान प्रतापपुर थाना क्षेत्र सोनवर्षा गांव‌ का रहने वाला था। गौतम पासवान 90 के दशक में सेंट्रल कमेटी के सदस्य रमेश और गोपाल के दस्ते का मेंबर हुआ करता था। इसके खिलाफ झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में 5 दर्जन से भी अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। खासकर अगर हम चतरा जिले की बात करें तो चतरा जिले के इटखोरी, राजपुर,हंटरगंज, प्रतापपुर,जोरी समेत आधा दर्जन थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गौतम पासवान पहली बार पटना से गिरफ्तार हुआ था।‌ दरअसल उस वक्त गौतम अपना इलाज करवने के लिए पटना गया हुआ था इसी दौरान उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वही दुसरी बार पुलिस ने गया के एक होटल से पत्नी के साथ गिरफ्तार किया था।

गौतम पासवान की पत्नी ने लड़ा था चुनाव

सुरक्षाबलो के साथ मुठभेड मे ढेर हुए भाकपा माओवादी के शीर्ष इनामी नक्सली गौतम पासवान के तीन बेटे और एक बेटी है। वही पत्नी मनोरमा देवी प्रतापपुर के बरूरा पंचायत के कठौतियालिपता आंगनबाड़ी केंद्र मे सेविका के रूप मे कार्यरत थी। वही मनोरमा देवी वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान जेएमएम के टिकट से चतरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी थी लेकिन वह चुनाव हार गई थी।

फोटो।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *