सड़क हादसे को लेकर प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी

केरेडारी। केरेडारी व बड़कागांव के आस पास के क्षेत्र में सड़क दुर्घटना रोकने और उसमें कमी लाने के लिए,प्रखंड प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है,सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सड़क किनारे ड्राम व बोर्ड लगाकर लोगो को जागरूक करने का काम किया गया है।थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा ने बताया कि मुख्य सड़क पर जहां सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होने का खतरा रहता है। वाहनों की गति को कम करने के लिए केरेडारी के सीकरी, पतरा और लेसुकवार गांव स्थित स्थानों पर अस्थाई रूप से ड्राम व सूचना बोर्ड लगा दिया गया है।बता दे कि वाहनों को तेज गति से चलाने के कारण इधर सड़क हादसे ज्यादा हो रहे हैं। पिछले दिन सोमवार को ही केरेडारी के कोदवे स्थित सड़क दुर्घटना में पती पत्नी सहित पांच लोग घायल हो गए,वही केरेडारी बड़कागांव सीमा स्थित चमगादड़ पास हुए मोटरसाइकिल दुर्घटना ने लोगो को रूह कांप उठा,प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *