हजारीबाग में फोरेस्टर से 132847 रूपए की लूट, मामला दर्ज

*फॉरेस्टर से डेढ़ लाख रुपए की छिनतई*

हजारीबाग। सदर थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड के समीप स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के सामने से फोरेस्टर वीरेंद्र झा से 1 लाख 32 हज़ार 847 रुपए छीन कर अपराधी फरार हो गए। दो अपराधी बाइक में सवार थे। घटना 28 मार्च संध्या 4 बजे की है। इस संबंध में फॉरेस्टर श्री झा ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन में श्री झा ने कहा है की अन्नदा चौक स्थित केनरा बैंक से 1 लाख 32 हज़ार 847 रुपए निकालकर फॉरेस्ट ऑफिस जा रहे थे। रविंद्र झा बाइक पर पीछे बैठे थे और आगे उनके साथी अशोक कुमार बाइक चला रहा था। फॉरेस्ट ऑफिस घुसने से पहले जब चालक अशोक कुमार ने बाइक को धीरे किया तो पीछे से छीनताई गिरोह के 2 लोग बाइक पर तेजी से आए और बैग छीनकर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने पुलिस से आरोपी को पकड़कर पैसे बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में लग गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *