चतरा:जिले में रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। डीसी अबु इमरान पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। चतरा शहर के मेन रोड में से फ्लैग मार्च शुरु हुआ जो थाना चौक होते हुए शहर के मुख्य पथ से समाहरणालय तक किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जिलावासियों से आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे के साथ रामनवमी पर्व को मनाने की अपील की। रामनवमी में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवानों को तौनात किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए पुलिस मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 533





