टंडवा के कुण्डलोंगा में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

टंडवा: टंडवा के कुण्डलोंगा में नव निर्मित देवी मंडप के पूर्ण होने व देवी दुर्गा के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। समिति के अध्यक्ष परमानन्द मिश्रा ने बताया कि कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव होते हुए कुण्डलोंगा स्थित नदी पहुंची। जहां पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के पश्चात नदी का पवित्र जल कलश मे भरवाया गया। वहीं कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलशों को स्थापित किया गया। मौके पर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का महाप्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा में परमानन्द मिश्र, दिगेश्वर तिवारी,केदार तिवारी,अशेश्वर तिवारी, रविन्द्र तिवारी, रतन साहू, उपेंद्र यादव, लखन साहू, रामानंदन साहु, धनेश्वर साहु, कन्हाई यादव, दशरथ यादव,जैवीर सिंह सहित दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *